Breaking News

दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Share This News

बलियापुर अंचल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह ने आज प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय ,शीतलपुर के दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को मोटिवेट करते हुए उनकी काउंसलिंग भी की गई।

■अंचल अधिकारी ने अपने प्रेरणादायक भाषण में शिक्षा क्या है ? इसका मानव जीवन में क्या महत्व है ? इसकी क्या प्रासंगिकता है ? के संबंध में विस्तार से चर्चा की l उन्होंने बताया कि शिक्षा मनुष्य के मस्तिष्क में छुपी हुई शक्तियों को विकसित एवं परिष्कृत करने का माध्यम है l शिक्षा के माध्यम से मनुष्य तर्कशील ,विचारशील एवं ज्ञानवान होता है l

■उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने देखने होंगे l जब आप सपने देखेंगे तो आपका स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित होगा और जब लक्ष्य निर्धारित होगा तो अपने ऊपर विश्वास होगा और विश्वास जितना मजबूत होगा सफलता उतनी बड़ी होगी l

■उन्होंने भगवान बुद्ध के वाक्य आत्मा दीपो भव को बच्चों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि आप अपना दीपक स्वयं बनो l अपने आप से बातें करो, अपने आप से सवाल पूछो, अपने आप से प्रतिस्पर्धा करो , आप निश्चित रूप से जीवन में आगे बढ़ पाएंगे l उन्होंने बताया कि एक ही क्लास में, एक ही परिवेश के बच्चे, एक ही शिक्षक के द्वारा पढ़ाने के बाद भी बच्चों के प्राप्तांक में काफी अंतर होता है l इसका क्या कारण है ? उन्होंने बताया कि इसका स्पष्ट कारण है l स्वयं पर विश्वास एवं एकाग्रता l जो बच्चा जितना एकाग्र एवं आत्मविश्वास से लबरेज है उसकी सफलता निश्चित रूप से उतनी बड़ी होगी l

■कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment