धनबाद मंडल में अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 का आयोजन |

Share This News

आज दिनांक 05.06.25 को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र द्वारा धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 दिनांक 05.06.25 से 06.06.25 तक आयोजित की जा रही है तथा इसमें में धनबाद मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, दानापुर मंडल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल एवं हाजीपुर मुख्यालय के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे | इस दौरान एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य यथा-भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी, ओडिशी आदि), समूह नृत्य (सुगम / लोक नृत्य), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी शैली अथवा कर्नाटक शैली में से कोई एक), सुगम संगीत (भजन, गीत या गजल), वाधयंत्र(भारतीय शास्त्रीय, सुगम संगीत), नाटक (एकांकी) आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है |

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment