धनबाद मंडल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Share This News

धनबाद मंडल में आज दिनांक 05.06.25 को विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर में स्थित उद्यान में पौधारोपण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई जिसमें उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में बदलाव लानी चाहिए जैसे संसाधनों की कम से कम बर्बादी करना, सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करना, प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग और कपड़े के बैग का उपयोग करना, पर्यावरण की सफाई का ध्यान रखना, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना, ऊर्जा एवं पानी का संरक्षण करना तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए | साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सफाई कर्मियों को उपहार भी वितरित किए गए | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment