धनबाद मंडल में आज दिनांक 05.06.25 को अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस 2025 मनाया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु धनबाद रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु यात्रियों के बीच पम्पलेट का वितरण किया गया एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र, पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं लेवल क्रॉसिंग गेटों पर भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया एवं पोस्टर, पम्पलेट वितरित कर लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया |
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट
