धनबाद: जिले में बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए धनबाद पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जागरूकता रथ को पुलिस लाइन धनबाद से रवाना किया गया। इस रथ को सिटी एसपी अजीत कुमार, साइबर डीएसपी और समाजसेवी शरद दुदानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइबर ठगी से बचाव के लिए सुझाव:✔ मजबूत पासवर्ड बनाएं और किसी से साझा न करें।✔ अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।✔ संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस लगातार ठगों पर शिकंजा कस रही है। प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से अब तक कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
समाजसेवी शरद दुदानी ने कहा कि अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। पहले अपराध घरों और दुकानों तक सीमित था, लेकिन अब बैंक खातों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जनता से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा अपनाने की अपील की।धनबाद पुलिस का यह अभियान साइबर ठगी पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

