धनबाद, 09 मार्च 2025: झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2.0 के तहत धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड में वाटरशेड यात्रा की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और जलछाजन क्षेत्र के विकास को गति देना है।
यह यात्रा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश पर 5 फरवरी 2025 से पूरे देश में Outreach Campaign के रूप में शुरू की गई है। धनबाद में 9 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक यह यात्रा जारी रहेगी। आज धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जल संरक्षण और सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ (WCDC), सचिव PETCI और जलछाजन टीम के सभी WDT सदस्य उपस्थित रहे।धनबाद में इस यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, जिससे सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।