धनबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह: “महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें, वे अजेय हैं” – उपायुक्त

Share This News

धनबाद, 7 मार्च 2025 – “महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी, वे अजेय हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकेंगी।” यह बात धनबाद की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिम्फर) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में कही।उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर मिलने चाहिए और समाज में पुरुषों के बराबर स्थान मिलना चाहिए। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन अब भी कई महिलाएं समानता के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए बेटियों की शिक्षा पर जोर देना आवश्यक है।उपायुक्त ने अपने माता-पिता को अपनी प्रेरणा बताते हुए सभी अभिभावकों से बेटियों को अतिरिक्त सहयोग देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सिम्फर के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जे.के. पांडेय, डॉ. वी. अंगुसेलवी, डॉ. सीमा टोपनो समेत कई अन्य वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. पल्लवी दास, डॉ. आरती साहू, डॉ. मोनालिसा गंगोपाध्याय, डॉ. मौसमी मल्लिक सहित संस्थान के कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Leave a comment