धनबाद जिला हाड़ी जाति समाज सुधार समिति की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

Share This News

धनबाद, 7 मार्च 2025 – हीरापुर पुलिस लाइन के समीप हाड़ी जाति समाज सुधार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से धनबाद जिला हाड़ी जाति समाज सुधार समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का चयन किया गया।इस बैठक में किशोर हाड़ी को जिलाध्यक्ष, कार्तिक हाड़ी को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, पुनीत हाड़ी को जिला प्रवक्ता, चतुर हाड़ी को संगठन सचिव, विनोद हाड़ी को युवा अध्यक्ष, अमित किशोर को संरक्षक एवं शिबू हाड़ी को संरक्षक सह मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष किशोर हाड़ी ने समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया और सभी को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष बच्चन हाड़ी, सागर हाड़ी, महासचिव बुच्चू हाड़ी, रक्षा मंत्री भोला हाड़ी, सूचना मंत्री रंजीत हाड़ी, उपसंगठन सचिव संजय हाड़ी व बादल हाड़ी, महासचिव अजय हाड़ी, उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी, रंजीत हाड़ी, सचिव दिनेश हाड़ी, संगठन सचिव भरत हाड़ी, सूचना मंत्री श्रवण हाड़ी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष हाड़ी, किशोर हाड़ी, विकास हाड़ी, झरिया प्रखंड उपाध्यक्ष रमन हाड़ी, कोषाध्यक्ष शिबू हाड़ी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी ने समाज में एकता, शिक्षा और आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Leave a comment