सेवा, स्नेह और खुशियों के साथ पंख एक नई दिशा ने मनाया शारदा सिंह का जन्मदिन

Share This News

नेत्रहीन बच्चों के बीच काटा केक, बांटी मिठाइयां और नाश्ता; बच्चों ने गीत गाकर दी
जन्मदिन की शुभकामनाएं

धनबाद: सेवा, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं के बीच शुक्रवार को पंख एक नई दिशा की ओर से धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया। मुरली नगर, सरायढेला स्थित ब्लाइंड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें नाश्ता एवं मिठाइयां वितरित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ शारदा सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, बच्चों ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया और जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता के अलावा सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, सुधा गुप्ता, सोनिया सेठी, ज्योति साव, शशि शेखर, श्री कृष्णा गौ फाउंडेशन के अध्यक्ष सूरज कुमार गिरी ,चुन्ना सिंह, रीता प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके साथ बिताए आत्मीय पलों ने समारोह को विशेष बना दिया। पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा करना ही ऐसे अवसरों की सबसे बड़ी सार्थकता है। इसके अलावा शारदा सिंह को जिला परिषद में कर्मचारियों एवं अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।साथ ही रोटी बैंक के कार्यक्रम में भोजन का वितरण किया।

Leave a comment