धनबाद :शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोआडीह में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि कुमार निषाद ने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय , बेनागोड़िया, निरसा, धनबाद में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 में लेटरल एंट्री (पार्व्य प्रवेश) के लिए ऑनलाइन आवेदन वर्तमान में चालू हैं। ध्यान दें कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 8 में सीधे प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होती है, प्रवेश केवल कक्षा 6, 9 और 11 के लिए होता है। कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्र कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा देते हैं।संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो ने कहा कि नवोदय गरीब एवं मेधावी बच्चों का अधिकार है कक्षा 9 और 11 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर है 2026ऑनलाइन सुधार: 1 अक्टूबर से 2 अक्टूबर 2026प्रवेश परीक्षा की तिथि: 10 अप्रैल 2027 आवेदन और परीक्षा का विवरण आधिकारिक वेबसाइट: छात्र नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का माध्यम: परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। योग्यता:कक्षा 9 के लिए: छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में धनबाद जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ना अनिवार्य है।कक्षा 11 के लिए: छात्र का धनबाद जिले से कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है। यदि आपको फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए अपने नजदीकी स्कूल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, धनबाद (निरसा) से सीधे संपर्क कर सकते हैं।साथ ही शिक्षकगण मौजूद रहे।
