धनबाद। झारखंड प्रदेश किन्नर समाज के तत्वावधान में आयोजित 24 घंटे के अखंड संकीर्तन और शिव चर्चा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में शहर के समाजसेवी और राजपूत विचार मंच के धनबाद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दिलीप सिंह ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और किन्नर समाज के इस पहल की सराहना की।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा किन्नर समाज सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, इनके आशीर्वाद से ही हर शुभ कार्य पूरा होता है। आज इनके द्वारा आयोजित यह अखंड संकीर्तन केवल पूजा नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। इस तरह के धार्मिक आयोजन से युवाओं में संस्कार और आपसी भाईचारा बढ़ता है। राजपूत विचार मंच हमेशा से सर्व समाज के सम्मान और बराबरी के अधिकार की बात करता है और आगे भी हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन में हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।उन्होंने आगे कहा कि भगवान शिव सभी के आराध्य हैं और उनकी कृपा से समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बना रहेगा।इस अवसर पर राजपूत विचार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह, संसद प्रतिनिधि बॉबी पांडे ,पतंजलि परिवार के जिला संयोजक मंजीत सिंह,मनोज सिंह,सीपी सिंह,उमेश तिवारी,
समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और किन्नर समाज के सदस्य उपस्थित रहे।