:धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित ऐतिहासिक रास मंदिर में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर समिति ने एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा साझा की गई।
वीओ (1) प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और ताजे फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार मुख्य आकर्षण मंदिर का अद्भुत रूप देखने मिलेगा और मध्यरात्रि को होने वाली भव्य महाआरती होगी। वहीं, उत्सव के अगले दिन भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसका गायक कलकत्ता से आने वाले है, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
वीओ (2)श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ मंदिर समिति के वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे।
मुख्य मार्गों पर जाम से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है और वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। कतार प्रबंधन पेयजल, बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ शेड और सुगम प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है जाएगी
वीओ (3) मंदिर समिति ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपने परिवारों के साथ इस भव्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष विमल कुमार यादव, लक्ष्मण सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार, उज्ज्वल मंडल, कल्याण रूज, उत्तम कुमार सेन और अमल दत्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।