उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर बाघमारा में RBSK टीम ने बिरहोर समुदाय के बच्चों को बांटे विशेष CTEV जूते

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम द्वारा बाघमारा प्रखंड के अत्यंत पिछड़े बिरहोर समुदाय के बच्चों को विशेष CTEV (क्लबफुट) जूते उपलब्ध कराए गए।

जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के बच्चों को समय पर उचित स्वास्थ्य उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करना है। जन्मजात मुड़े हुए पैरों (CTEV) की समस्या से जूझ रहे इन बच्चों को सामान्य रूप से चलने-फिरने योग्य बनाने के लिए यह विशेष ऑर्थोपेडिक जूता अनिवार्य माना जाता है।

RBSK टीम ने उपायुक्त महोदय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के कारण ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद बच्चों तक यह मदद पहुंचाई जा सकी है। टीम ने बच्चों के अभिभावकों को जूतों के नियमित प्रयोग, फिजियोथेरेपी और रखरखाव के प्रति जागरूक भी किया।

Leave a comment