मंगलवार को होमगार्ड बहाली के अंतर्गत छुटे हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि विभिन्न तिथियों में अलग-अलग प्रखंड के होमगार्ड अभ्यर्थियों के मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान छुटे हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का आज अंतिम अवसर दिया गया था। जिसके तहत आज उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न हुआ।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो अभ्यर्थी सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क करें। साथ में उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया है।