धनबाद: 01.09.26
आज दिनांक 01.09.26 को लगभग 00:20 बजे वाणिज्य निरीक्षक श्री सुनील मीणा, श्री वेद प्रकाश मिश्रा एवं श्री राहुल कुमार तथा टीटीई श्री प्रिंस कुमार एवं श्री भरत कुमार को पारसनाथ स्टेशन पर लगभग 7 वर्ष का एक बच्चा मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चे से संवेदनशीलतापूर्वक बातचीत करने पर उसने अपना नाम विजय बताया तथा बताया कि वह अपने परिजनों के साथ पारसनाथ घूमने आया था। उसका घर बोकारो थर्मल में है तथा वह पारसनाथ स्टेशन पर अपने परिवार से बिछड़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा बच्चे से उसके अभिभावक का संपर्क नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुरक्षित रूप से धनबाद लाया गया तथा डिप्टी एसएस/धनबाद को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात बच्चे द्वारा अपने अभिभावकों की पहचान किए जाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके अभिभावक को सौंप दिया गया। यह कार्य रेलवे की यात्री-केंद्रित सेवा भावना तथा यात्रियों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। धनबाद मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।