Breaking News

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में अगस्त माह 2026 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान समारोह का किया गया आयोजन |

Share This News

धनबाद: 31.08.26

आज धनबाद मंडल में अगस्त माह 2026 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया | इस माह में कुल 33 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है | विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है | मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है | उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं | मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है |
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री संतोष कुमार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया | उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे |

Leave a comment