कनक सेवा ट्रस्ट की मां की रसोई में श्वेता किन्नर ने बांटी इंसानियत,जरूरतमंदों को कराया भोजन

Share This News

‘मां की रसोई’ में हर शनिवार जरूरतमंदों के लिए सजती है सेवा की थाली, श्वेता ने ट्रस्ट के प्रयासों को सराहा

धनबाद:रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर शनिवार को सेवा और मानवता की मिसाल बना। कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण समिति की सदस्य श्वेता किन्नर भी शामिल हुईं और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसा।
कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह एवं अन्य सदस्यों ने जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के बीच प्रेमपूर्वक भोजन वितरित किया। श्वेता किन्नर ने ट्रस्ट के इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को सम्मान के साथ भोजन कराना मानवता की सबसे सच्ची और महान सेवा है। उन्होंने कहा कि कनक रेखा ट्रस्ट की अध्यक्ष के पति स्वर्गीय रामकुमार सिंह की याद में आज भोजन में योगदान दे रही है और संस्था के सेवा कार्यों में वह आगे भी मजबूती एवं श्रद्धा पूर्वक जुड़ी रहेंगी और सामाजिक सरोकारों के ऐसे प्रयासों में अपना सहयोग देती रहेंगी। ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह , सुषमा प्रसाद एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने श्वेता किन्नर को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया
हर शनिवार जरूरतमंदों के लिए भोजन
ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल भोजन सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
भोजन वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष ललिता सिंह, सचिव श्यामसुंदर राय, रीता सिंह, सुषमा प्रसाद, सुष्मिता राय, साधना सिंह, रोनित सिंह, रमन, अंजलि, आयुष राजवीर सिंह, रीता चौधरी एवं सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a comment