धनबाद जिला सीनियर सुपर सिक्स फुटबॉल लीग मैच।

Share This News

धनबाद:मैथन स्टेडियम में जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग का पहला मैच मे मुगमा एफ सी क्लब 3–0 से रविंद्र संघ को पराजित किया। मुगमा एफ सी क्लब के प्रेम हासदा 19 वे मिनट मे पहला व 60 मिनट में दूसरा गोल किया एवं निमाई मोदी 62 मिनट में तीसरा गोल किया। निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, तापस वैद्यकर, जेवियर टुडू, रवि लाल हेंब्रम ने निभाया।
दूसरा मैच मे एम पी एल स्पोर्ट्स क्लब 4–0 से एक्सीलेंस फुटबॉल क्लब को पराजित किया। एम पी एल क्लब के बीरबल मोहली 28 वे मिनट, विकाश टुडू 37 वे एवं 41 वे मिनट, तनवीर खान 48 वे मिनट मे गोल किया।निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कु, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी, संतोष रजक ने निभाया।

Leave a comment