धनबाद 18.08.26
आज दिनांक 18.08.26 को गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन के साधारण श्रेणी में रांची स्टेशन से डाल्टनगंज स्टेशन तक की यात्रा कर रही एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने तथा यात्रा के दौरान नवजात शिशु के जन्म की सूचना रेल मदद, धनबाद को प्राप्त हुई | सूचना मिलते ही रेल मदद धनबाद द्वारा त्वरित वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया गया | संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रेन के लातेहार स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्री एवं नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारा गया तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल एवं उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया | यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए धनबाद मंडल द्वारा रेल मदद के माध्यम से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक प्रसूता महिला यात्री एवं उसके नवजात शिशु को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई |
