धनबाद : वनस्थली कॉलोनी, भूइफोर, सरायढेला स्थित हरे कृष्णा अपार्टमेंट के प्रांगण में महिला समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
महोत्सव के दौरान महिला समिति की ओर से प्रतिभागियों के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की सदस्य कंचन, निशि, ज्योति, लक्ष्मी, ममता, नीलू, पिंकी, रागिनी, सुमन, रिंकी, शिखा, कल्पना एवं प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सावन महोत्सव के सफल आयोजन में हरे कृष्णा अपार्टमेंट के विश्वास दा, पाल दा, दास बाबू, पीयूष सरकार, सुमित केसरी, बृज बिहारी यादव, संजय मंडल एवं सुबोध का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट परिसर में उत्सव और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।