धनबाद जिला फुटबॉल लीग में अपना यंग बॉयज ने नेहरू क्लब को 4-2 से हराया

Share This News

धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में अपना यंग बॉयज क्लब ने नेहरू क्लब को 4-2 से पराजित किया। अपना यंग बॉयज की ओर से मंतोष मुर्मू ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि रितेश मरांडी ने एक गोल दागा। नेहरू क्लब की ओर से मुरायडीह के महेश कुमार और प्रिंस कुमार ने एक-एक गोल किया।
मैच में निर्णायक की भूमिका जेवियर टुडू, बजरंग चौहान, पूजा कुमारी और संतोष रजक ने निभाई।
डॉल्फिन एफसी ने एमपीएल एफसी निरसा को हराया
भितिया स्टेडियम में खेले गए अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में डॉल्फिन एफसी ने एमपीएल एफसी निरसा को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र गोल डॉल्फिन एफसी के संदीप मोदी ने किया।
मैच में निर्णायक की भूमिका राम अयोध्या कुमार, विश्वनाथ महतो, विजय किस्कु और सुरेश किस्कु ने निभाई।

Leave a comment