तिरंगा सम्मान यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का नारा

Share This News

धनबाद: 80 वां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नव संकल्प मंच की ओर से तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सी ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से निकाली गई, जिसमें समाजसेवी दिलीप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।
तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा का समापन बूधनी हटिया स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर हुआ। इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह सचिव मानस रंजन उपाध्यक्ष संतोष सिंह,मिथिलेश पासवान, उमेश सिंह, पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष गुड्डू चौधरी पार्षद रीमा सिंह,मनमोहन सिंह, राजदेव राम, इम्तियाज अंसारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a comment