बहुजन समाज पार्टी झरिया विधानसभा कमेटी गठित

Share This News

धनबाद :रविवार को बहुजन समाज पार्टी झरिया विधानसभा अंतर्गत स्थान लक्ष्मी कोलियरी में झरिया विधानसभा कमेटी गठित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार एवं संचालन धनबाद जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने किया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के झारखंड प्रदेश सचिव गौतम कुमार जी उपस्थित थे इसमें सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि झरिया विधानसभा अध्यक्ष महादेव भुईयां,विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, उपाध्यक्ष अजीत दास, महासचिव सूरजभान प्रसाद, सचिव नरेश राम, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार,बामसेफ संयोजक ब्रिजेश कुमार, बीवीएफ अध्यक्ष मिराज आलम को बनाया गया। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद सनोज कुमार, जावेद अंसारी, ओम भारती उपस्थित थे

Leave a comment