धनबाद :शनिवार को संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन के त्रैयंवक राब जुमडे सभागार में सुबह 09:30 बजे से ध. को.क. संघ की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा,भारत माता एवं ठेंगडी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी मंचस्थ पदाधिकारियों का परिचय एवं संघीय गीत के साथ आरंभ हुई।
बैठक में विशेष रूप से के० लक्ष्मा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी, भामसंघ सह स्थाई सुरक्षा समिति सदस्य भारत सरकार, अशोक मिश्रा संगठन मंत्री अ.भा.ख.म.संघ, माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बीसीसीएल ईसीएल एवं सीएमपीएफ, के०के सिंह मंत्री अ.भाखमसंघ, ओम कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य, धर्मजीत चौधरी धनबाद जिला मंत्री उपस्थित हुये।
बैठक में के. लक्ष्मा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी, भामसंघ सह स्थाई सुरक्षा समिति सदस्य भारत सरकार ने संघ को मजबुत करने पर वल दिया और कहा कि सदस्य ही संगठन का रीढ़ है। उन्होंने सदस्यता बढोत्तरी के साथ कटौती, चार लेवर कोड, कोयला उद्योग के संगठित एवं असंगठित श्रमिकों की समस्या आदि पर विस्तृत जानकारी दिया। उन्होने श्रम कानून के द्वारा कर्मचारियो या श्रमिकों को समान अधिकार, समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा आदि को सुनश्चित करना ही श्रम कानून कहा जाता है। यह निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रो मे लागू होता है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिक के मानसिक और शारीरिक शोषण को रोकना होता है। यदि कोई व्यक्ति किसी उधोग में कार्य करता है और उस पर किसी तरह का अत्याचार हो रहा होता है, तो वह श्रम कानून की मदद ले सकता है आदि पर जानकारी दिया।
अशोक मिश्रा संगठन मंत्री अ.भा.ख.म.संघ ने अपने संवोधन में कहा कि हमें संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी मजवुत करने पर जोर देना होगा। इसलिए भा.म. संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित का वात करतें है। इनका मानना है कि राष्ट्र रहेगा तभी उद्योग रहेगा, उद्योग रहेगा तभी मजदूर और मजदूर जब खुसहान रहेगें तभी उद्योग फले-फुलेगा और उद्योग फले-फुलेगा तभी राष्ट्र वैभव के शिखर पर पहुँचेगा। भारतीय मजदूर संघ ने अपने स्थापना काल से ही शोषित, पिड़ित, दलित जनो को खुशहाल रखने का संकल्प लिया है, जिसका पालन आज भी कर रहें है।
बैठक में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सभी क्षेत्रों से आये क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सचिव ने अपने-अपने क्षेत्र का वृत प्रविदेन सदन में रखकर क्षेत्र के श्रमिक समस्यों आदि पर प्रकाश डाला जैसे ध. को. क. संघ के पदाधिकारी मंतोष तिवारी, अरिंजय श्रीवास्तव, अयोध्या मिश्रा, एस. के. मिश्रा, भौमिक महतो, संजीव सिंह, लोकेश कुमार सिंह, संत कुमार चौहान, सुशिल कुमार सिंह, प्रसान्त नियोगी, अनिल कुमार एवं अध्यक्ष – सचिव क्रमशः देवनाथ चौहान, अनुप चौहान, अविनाश दुवे, कामाख्या नारायण सिंह, नुनुमनि सिंह, तेजलाल प्रसाद, राजेश मंडल, अमरेश चौधरी, प्रवीण कुमार, कुन्दन कुमार चौहान, आशुतोष कुमार, कृष्ण कन्हैया, रामजीत मौर्या, वीएन झा., संतोष कुमार, कालीपद महतो, रामजनम पासवान, विजय कुमार यादव, दिनानाथ नोनियाँ, सुभाष चन्द्र तिवारी, प्रकाश बाउरी, चंदन कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, सुमन्त सिंह, समिर कुमार नियोगी, ठाकुर प्रसाद महतो, राजेन्द्र महतो, संदीप श्रीवास्तव संतोष कुमार सिंह, विपिन कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।