धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल प्रदर्शनी का सांसद ढुल्लु महतो ने उद्घाटन किया.मोदी सरकार के 12 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जिले भर में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.उसी कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काटकर किया.प्रदर्शनी का अवलोकन सांसद सहित जिला पदाधिकारियों ने किया।इस बाबत सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।