आज दिनांक 15/06/2026 को राजगंज पैक्स से खरीफ मौसम हेतु 50% अनुदान पर बीज वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। बीज वितरण का उद्घाटन जिला परिषद, अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस वर्ष जिले 24 पैक्स के माध्यम से बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश द्वारा बताया गया कि यदि कृषकों की मांग रहती है तो बीज वितरण हेतु अन्य पैक्स को भी अधिकृत किया जाएगा। धान के साथ साथ अरहर, मूंग और उरद के बीज शीघ्र ही पैक्स पर उपलब्ध होंगे।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश समेत सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।