गोविंदपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर | 16 लोगों ने बचाई जिंदगी की उम्मीद

Share This News


धनबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डीएसआर मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड (डीलर – आयशर ट्रक एंड बसेस) के कांड्रा भिटिया, गोविंदपुर स्थित शोरूम में मेम फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिविर में एसएनएमएमसीएच ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में श्री मृदुल बैनर्जी, श्री अमित बत्रा एवं श्री पिनाकी मंडल का अहम योगदान रहा। इन तीनों ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान करने वालों में सौरजित सिंह, सजल चंद्रा, पार्थो सारथी पाल, अर्जुन सिंह, आलोक नाथ, जितेंद्र महतो, कुंतल कुमार, परवेज अंसारी, रेवती रमण, विवेक कुमार, परवेज नसीम, अशोक सिंह और रौशन कुमार सहित कुल 16 रक्तदाता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment