ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में गरिमा गृह का उद्घाटन

Share This News

आज दिनांक 15 जून 2026 को ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्माइल योजना के अंतर्गत मंथन संस्था द्वारा संचालित गरिमा गृह का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है तथा गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षित आश्रय, सामाजिक सुरक्षा, परामर्श, कौशल विकास एवं मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से सामाजिक चुनौतियों का सामना करता रहा है। ऐसे में गरिमा गृह न केवल उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, मानसिक परामर्श, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण तथा आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी प्रदान करेगा। इससे समुदाय के सदस्यों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गरिमा गृह का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

मंथन संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि गरिमा गृह के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य ममता अरोड़ा, चाइल्ड प्रोविजनल ऑफिसर आनंद कुमार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के श्वेता किन्नर, मंथन के सचिव बिपलब महतो कोषाध्यक्ष द्विज पद महतो प्रबंधक धनंजय कुमार पंकज कुमार, शक्ति कुमार नीलकमल महतो सूरज कुमार रणजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment