आज दिनांक 26.05.2026 को सोनपुर मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सोनपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सारण के माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा की गयी। बैठक में सभी माननीय सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन सहित मुख्यालय एवं सोनपुर मंडल के सभी उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।
आज की इस बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी, वैशाली की माननीया सांसद श्रीमती वीणा देवी, कटिहार के माननीय सांसद श्री तारिक अनवर एवं खगड़िया के माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा उपस्थित थे। इनके अलावा माननीय केन्द्रीय वस्त्र मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि श्री राजीव वर्मा, माननीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार श्री चिराग पासवान के प्रतिनिधि श्री अवधेश कुमार सिंह, माननीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार श्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि श्री सत्यवंत कुमार चौधरी, माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधि श्री गौरव कुमार उपस्थित थे ।
माननीय सांसदगण एवं उनके प्रतिनिधियों ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये। माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया तथा भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई । साथ ही बैठक में कुछ ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव पर भी चर्चा हुई ।
इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने माननीय सांसदगण एवं माननीय सांसद के प्रतिनिधिगण का स्वागत किया । महाप्रबन्धक ने अपने स्वागत संबोधन में सोनपुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा, आधारभूत संरचनाओं के विकास आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं नई परियोजनाओं से माननीय सांसदगण को अवगत कराया।
महाप्रबंधक ने माननीय सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा ।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
