बीएलओ से संपर्क कर अपना मैपिंग अवश्य कराएं
मैपिंग कार्यों में तेजी लाने और इसे अपडेट करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार 23 मई को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब अनमैप्ड वोटर की सूची https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng1.aspx पर ऑनलाइन भी देखी जा सकती हैं।
वेबसाइट को खोलने के बाद झारखंड अनमैप्ड वोटर लिस्ट में अपने जिले, धनबाद, का चयन करना है। इसके बाद विधानसभा का चयन करना है। विधानसभा का चयन करने के बाद पार्ट में बूथ नंबर अंकित करना है। यह जानकारी देने के बाद कैप्चा कोड प्रवेश करना है। कैप्चा कोड प्रवेश करने के बाद संबंधित बूथ के अनमैप्ड वोटर का लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में देखा जा सकता है। इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर अपना मैपिंग अवश्य करा लें।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट