धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र में आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के बैनर तले महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में डिगवाडीह स्थित सीएमएफआरआई गेट के पास बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर मदन राम ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है और डॉ. अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का काम किया।
कार्यक्रम के अंत में भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक पनशाला का उद्घाटन किया गया, ताकि राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट