बाघमारा के कतरास में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा उत्साह और जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची।
इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया और पूरे मार्ग में जनसैलाब देखने को मिला।
महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें चुनने के लिए वे सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाली, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
आभार यात्रा में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट