धनबाद वासियों के लिए स्वाद का खास उत्सव आने वाला है। सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल के 5वें तल्ले पर द स्प्रेड रेस्टोरेंट में 12 से 26 अप्रैल 2026 तक बंगाली फूड फेस्टिवल भूरी भोज का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पारंपरिक व्यंजनों की खास झलक देखने को मिलेगी। मेन्यू में शोरशे इलीश, भेटकी पातुरी, मटन डाक बंगला, चिंगरी मलाई करी जैसे लजीज व्यंजन शामिल हैं। वहीं, शाकाहारी विकल्पों में चनार मलाई करी, आलू पोस्तो और पंच मिसाली तरकारी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। मेहमानों के लिए वेज थाली 499 रुपये और नान-वेज थाली 599 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा स्नैक्स में माछेर कबिराजी, फिश रोल और गोंधराज चिकन आकर्षण का केंद्र होंगे। मिठाई प्रेमियों के लिए राजभोग, बेक्ड मिहिदाना और मिष्टी दोई जैसे पारंपरिक डेजर्ट भी उपलब्ध रहेंगे। होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ गोरा चंद्र हालदार ने कहा कि भूरी भोज केवल फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि बंगाल की समृद्ध पाक परंपरा का उत्सव है। सोनोटल होटल के जी एम आरका घोष ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार व दोस्तों के साथ आकर इस स्वाद यात्रा का आनंद लें।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट