ईस्ट जोन पिकलबॉल टूर्नामेंट – आयोजन समिति एवं दायित्वों की घोषणा

Share This News

धनबाद : झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी सुधीर ने जानकारी दी की रांची के इंडोर स्टेडियम खेल गांव में में 10 से 12 अप्रैल होने वाली ईस्ट जोन पिकलबॉल टूर्नामेंट के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस आयोजन की औपचारिक घोषणा ईस्ट जॉन पिकल बॉल टूर्नामेंट के आयोजक प्रभात कुमार के द्वारा की गई है। सभी सदस्यों को उनके अनुभव एवं क्षमता के अनुसार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जिसमें आयोजन समिति में गौरव कुमार समन्वय एवं सम्पूर्ण संचालन सुमित कुमार बजाज प्रशासनिक कार्य एवं टीम समन्वय,संजय पांडे वित्तीय एवं प्रबंधन सहयोग,मनोज तिवारी ग्राउंड एवं संचालन सहयोग।तकनीकी समिति में अपूर्व कुमार मैच शेड्यूल एवं नियम निर्धारण,गौरव कुमार रेफरी एवं तकनीकी पर्यवेक्षण,राहुल कुमार मैच ड्रॉ, नियम एवं तकनीकी संचालन,रेफरी और स्कोरिंग सिस्टम की देखरेख। टूर्नामेंट कमेटी में गौरव कुमार टूर्नामेंट संचालन, भरत शाह कोर्ट मैनेजमेंट,मनोज तिवारी मैच संचालन।वित्त समिति में संजय पांडे बजट एवं खर्च प्रबंधन,बी. सुधीर फंड एवं स्पॉन्सर मैनेजमेंट। मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी में बी. सुधीर मीडिया समन्वय,गौरव कुमार प्रचार रणनीति,संजय पांडे प्रेस एवं पब्लिक रिलेशन।अतिथि सत्कार समिति में दिलीप खालको अतिथि एवं खिलाड़ियों की व्यवस्था प्रमुख बी. सुधीर आवास एवं भोजन समन्वय,रुपेश कुमार ग्राउंड सपोर्ट एवं स्वागत का प्रभार दिया गया है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment