जदयू जिलाध्यक्ष की संजय झा से मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Share This News

Dhanbad : जनता दल यूनाइटेड के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने Patna में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद Sanjay Jha से औपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान संजय झा ने पार्टी हित में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन का विस्तार करना जरूरी है।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment