पंख एक नई दिशा के रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों के लिए 35 यूनिट रक्त संग्रह

Share This News

धनबाद :पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एशियन जालान द्वारकादास हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट में आयोजित रक्तदान शिविर में धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल शामिल हुए। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था के सदस्यों एवं अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। जरूरतमंदों के लिए एशियान द्वारकादास जालान हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट टीम के सहयोग से रक्तदाताओं एवं संस्था के सदस्यों के रक्तदान से कूल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा रक्तदान महादान है जरूरतमंदों के लिए लोगों को रक्तदान करने के संदर्भ में प्रेरित करने के लिए पंख एक नई दिशा की सराहना की। इस मौके पर पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा पंख एक नई दिशा का रक्तदान जागरूकता के प्रति पहल एवं सामुदायिक सेवा की भावना उल्लेखनीय एवं प्रशासनीय है। संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताया कि पंख एक नई दिशा का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है यह ट्रस्ट न केवल रक्तदान, बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में सालों भर सक्रिय रहता है।उदय प्रताप सिंह ने कहा रक्तदान वास्तव में एक महादान है, क्योंकि यह न केवल किसी मरणासन्न व्यक्ति को जीवनदान देता है, बल्कि यह एक निस्वार्थ मानवीय कार्य है। प्रयोगशाला में रक्त नहीं बन सकता, इसलिए मानव रक्त ही एकमात्र विकल्प है। रक्तदान से जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दाता को हृदय रोग का कम जोखिम और मुफ्त स्वास्थ्य जांच जैसे फायदे भी मिलते हैं। इस कार्य की जागरूकता के लिए पंख एक नई दिशा को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं । आयोजन में संस्था के सुधा गुप्ता, सुषमा प्रसाद, मनीष गुप्ता, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता, कल्पना रंजन, रंजना सिंह, रितु गुप्ता, सुशीला ओझा, सोनिया शेट्टी, बबीता बरनवाल, बबीता सिंह, ज्योति साव साहित पुरी टीम व एशियन द्वारकादास जालान हॉस्पिटल के रक्त विभाग की टीम मौजूद थी।

Leave a comment