धनबाद : जिले के सरायढेला स्थित आइकन फिटनेस में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में अक्सर होने वाली रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग देना रहा।
आयोजक अमान ने बताया कि आपात स्थिति में कई मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता, ऐसे में इस तरह के शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। रक्तदान करने वालों में खासा उत्साह दिखा और सभी ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया। आइकॉन फिटनेस का मकसद सिर्फ बॉडी बनाना नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार समाज बनाना भी है।
इसी सोच के साथ आज हमने अपने मेंबर्स के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया है। हम मानते हैं कि फिट इंसान वही है जो दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहे। एक यूनिट ब्लड किसी की जान बचा सकता है, और इससे बड़ा कोई दान नहीं होता।
मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि आगे आएं और इस नेक काम का हिस्सा बनें। आपका छोटा सा योगदान किसी के लिए नई जिंदगी बन सकता है।
निश्चित तौर पर ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।