सरायढेला में वाश एंड शाइन का विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन

Share This News

धनबाद :सराय ढेला स्थित आयान कंपलेक्स के नीचे तल्ले में शनिवार को मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह, सिद्धार्थ गौतम व मिनी सिद्धार्थ गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। रागिनी सिंह ने ऑनर हर्ष राज को बेहतर लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग की सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह इनर व्हील क्लब ऑफ माइलस्टोन की रेनू कौशल और लीना झा हरिश सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह उपस्थित थे । उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान की इस इलाके में बहुत ही जरूरत थी।हर्ष राज ने बताया कि वाश एंड शाइन लॉन्ड्री और ड्राई क्लीन में एक्सपीरियंस गारमेंट वास एंड केयर प्रीमियम धुलाई और देखभाल सेवाएं प्रदान करता है, जो कपड़ों की गुणवत्ता, रंग और बनावट को बनाए रखने के लिए विशेष तकनीकों (जैसे स्टीम क्लीनिंग, जेंटल वाश) का उपयोग करते हैं। वे नाजुक कपड़ों, ऊनी कपड़ों, और भारी परिधानों के लिए अनुकूलित सफाई समाधान प्रदान करते हैं। बताया कि वाश एंड शाइन के स्लोगन प्रोफेशनल केयर फोर एव्री वियर के तर्ज पर लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करते हैं। साथ ही बताया कि 2000 और 5000 रुपयों के रिचार्ज के साथ मेंबरशिप पैकेजेस भी उपलब्ध है जिसमें 2000 में 15 प्रतिशत और 5000 के रिचार्ज में 25 प्रतिशत का इनॉग्रल डिस्काउंट दिया गया है।राजन प्रसाद और राजेश कुमार ने ग्राहकों और अतिथियों का उद्घाटन समारोह में स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a comment