गोमो में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने संभाला हरिहरपुर थाना प्रभारी का पदभार

Share This News

धनबाद: जिले के गोमो स्थित हरिहरपुर थाना में सोमवार को प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अंकित सिंहा ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की और क्षेत्र की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध पर नियंत्रण रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा और टीमवर्क के साथ निभाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर हरिहरपुर थाना के प्रभारी राहुल कुमार झा, तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

Leave a comment