धनबाद: जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 08/09 मार्च 2026 की रात पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक संगठित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद आरोपी दिलीप सिंह (50 वर्ष), निवासी बारामुड़ी, भूली ओपी, धनबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराध में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।