वार्ड संख्या 29 में उमड़ा जनसैलाब
धनबाद: वार्ड नंबर 29 के भावी विकास और क्षेत्र की सूरत बदलने के संकल्प के साथ लोकप्रिय पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद यात्रा सह जनशक्ति प्रदर्शन’ ने क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। इस यात्रा में उमड़े भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी ने 23फरवरी को क्रमांक संख्या 3 बल्ला छाप पर मोहर लगाकर विजय बनाएं का नारा लगाया और लोगों से अपील भी किया गया।
महिलाओं और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन
यात्रा की सबसे खास बात इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर रही। सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर नागेश्वर महतो का स्वागत किया। हाथों में झंडे और नारों के बीच, स्थानीय लोगों ने अपने प्रत्याशी को फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी।
पिछली उपेक्षा पर फूटा जनता का आक्रोश:
जनशक्ति यात्रा के दौरान लोगों में पिछले प्रतिनिधियों के प्रति गहरा असंतोष भी देखने को मिला। स्थानीय निवासियों का कहना था कि वर्षों से वार्ड नंबर 29 विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। जर्जर सड़कें, पानी की समस्या और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों का गुस्सा साफ झलका। लोगों ने एक सुर में कहा कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने केवल वादे किए, लेकिन धरातल पर काम शून्य रहा।
सर्वांगीण विकास का संकल्प:
नागेश्वर महतो ने कहा कि यह यात्रा वार्ड नंबर 29 के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मेरा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। आपका आशीर्वाद और यह अपार जनशक्ति इस बात का प्रमाण है कि अब बदलाव को कोई रोक नहीं सकता।
सकारात्मक बदलाव की गूँज:
यात्रा जिस भी गली और मोहल्ले से गुजरी, वहां का माहौल उत्सव जैसा हो गया। ‘आशीर्वाद यात्रा’ के माध्यम से नागेश्वर महतो ने हर घर तक पहुँचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को बेहतर भविष्य का भरोसा दिलाया। क्षेत्र में चारों तरफ ‘परिवर्तन और प्रगति’ के नारे गूँज रहे हैं, जिसने विरोधियों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है।
