यात्री सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त फेरों के साथ परिचालन…

Share This News

धनबाद: आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनज़र धनबाद और दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है।

ट्रेन विवरण इस प्रकार है:

  • 03309 धनबाद–दिल्ली स्पेशल: प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। इसका परिचालन 24 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
  • 03310 दिल्ली–धनबाद स्पेशल: प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का समय और ठहराव पहले से संचालित हो रही स्पेशल ट्रेनों के समान रहेगा। यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की गई है।

Leave a comment