मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्र उर्फ़ बबलू पासवान की भावुक अपील — दलित-वंचित के हक़ में उठाई आवाज़, जारी किया विकास का रोडमैप

Share This News

धनबाद नगर निगम चुनाव का प्रचार आज थमने जा रहा है। 23 तारीख़ को मतदाता अपने नए मेयर का चुनाव करेंगे। प्रचार थमने से ठीक पहले मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्र उर्फ़ बबलू पासवान ने जनता से भावुक अपील की।

उन्होंने कहा कि वे उस तबके का नेतृत्व कर रहे हैं जो अब तक नेतृत्व विहीन रहा है। दलित, शोषित और वंचित समाज के हक़ और अधिकार के लिए वे लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

शांतनु चंद्र ने धनबाद के समग्र विकास का वादा करते हुए अपना मेनिफेस्टो भी जारी किया। उन्होंने शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़क, नाली और पेयजल की समस्या दूर करने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि धनबाद को एक विकसित, व्यवस्थित और समावेशी शहर बनाने के लिए जनता का समर्थन जरूरी है। अब देखना होगा कि 23 तारीख़ को जनता किसे अपना मेयर चुनती है।

Leave a comment