Breaking News

धनबाद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित, जिला परिवहन पदाधिकारी ने की युवाओं से नियम पालन की अपील

Share This News

धनबाद: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत धनबाद जिला परिवहन कार्यालय में आज एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर-::जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “आज भी युवाओं में रोड सेफ्टी का अनुपालन कम देखने को मिल रहा है, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहा है।”

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान-::द्विवेदी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस माह को सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों, जैसे जागरूकता रैलियों, वर्कशॉप, और सेमिनारों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

लोगों से अपील-::कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी से अपील की कि सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और दुर्घटनाओं को रोकने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a comment