महावीर मंदिर के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि, रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय एकता शेर सेना ने रखा दो मिनट का मौन

Share This News

धनबाद: महावीर मंदिर, पटना के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आज श्री आदिगुरु सर्वविद्या सेवा ट्रस्ट की इकाई ‘भारतीय एकता शेर सेना’ द्वारा रणधीर वर्मा चौक स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रंजन गुप्ता सहित महेंद्र शर्मा, जगदीश साव, अमित राय, संतोष कुमार, अमोद श्रीवास्तव, अमित कुमार, रिशु सिन्हा, रविंद्र कुमार सिंह, उदय शंकर, उपेंद्र सिंह, मुना प्रसाद, ऋषिकेश, और अनिल सिन्हा जैसे सदस्यों ने भाग लिया।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर आचार्य किशोर कुणाल के योगदानों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महावीर मंदिर के विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को सराहा। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a comment