मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने वार्ड नंबर 18 शमशेर नगर में किया जनसंपर्क अभियान

Share This News

धनबाद : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को क्षेत्र में लगातार भारी जन समर्थन मिल रहा है। पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान लागातार जारी है। इसी क्रम में उन्होंने गुरूवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 समशेर नगर में वार्ड प्रत्याशी समीदा बीवी, चुनाव चिन्ह कैन छाप के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। समीदा बीवी के कार्यालय में समीदा बीबी के पुत्र सद्दाम हुसैन एवं समर्थकों के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर किया गया। वहां आयोजित सभा में उन्हें मतदाताओं का अथाह स्नेह प्राप्त हुआ।इस दौरान मौके पर मौजूद उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका प्यार और समर्थन ही मुझे धनबाद के हर नागरिकों के सुखद भविष्य के लिए समर्पित रहने की शक्ति देता है, धनबाद के हर एक व्यक्ति के खुशहाल जीवन और धनबाद नगर की समृद्धि हेतु मैं सदा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहूंगा। इस मौके पर मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप और वार्ड नंबर 18 के पार्षद प्रत्याशी समीदा बीबी को क्रम संख्या 10,चुनाव चिन्ह कैन (गैलन ) छाप में वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Leave a comment