बसंत कुमार यादव ने वार्ड नंबर 20 में विकास के लिए मोतियों का हार छाप पर मांगा वोट

Share This News

धनबाद: शुक्रवार को वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रत्याशी बसंत कुमार यादव चुनाव चिन्ह मोतियों का हार छाप, क्रमांक संख्या चार ने बारहमुड़ी खटाल, बाबूडीह के विभिन्न क्षेत्रों, वीआईपी कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिले। बसंत कुमार यादव ने कहा कि वे पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुने जाते हैं तो वार्ड में व्याप्त मूलभूत समस्याओं का निदान करने का दिन रात भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील आग्रह किया कि एक बार विश्वास कर के मुझे भारी बहुमत से विजय बनाए।इस दौरान वार्ड के सभी वर्गों से उन्हें पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क अभियान में गोपाल यादव ओबीसी के प्रदेश महासचिव, मनोज कुमार सिंह, महेश कुमार, शंकर यादव, संजय यादव, प्रधान यादव, नवल प्रसाद, रमाशंकर सिंह, राधेश्याम शर्मा, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, निवास गोप, सेठी गोप, आशीष गोप, हरि गोप, मधु गोप,सुनील ठाकुर रंजीत कुमार, नवल कुमार, बीरेंद्र कुमार व्यास, विनोद कुमार,विष्णुदेव कुमार,सेठी गोप, रवि कुमार केदार गोप, सुनील कुमार, अभिषेक सिंह,बृजेश कुमार शर्मा, निखिल कुमार समेत वार्ड के अन्य वोटर शामिल थे।

Leave a comment