धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में शुक्रवार 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। बच्चों ने भगवान शिव की झांकियाँ प्रस्तुत कीं,भजन-कीर्तन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई जगजीवन नगर की शाखा प्रबंधक शिल्पा कुमारी रही जिन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में स्कूल के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल भी शामिल हुए।स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के पर्व बच्चों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में सहायक होते हैं। अंत में शिल्पा कुमारी को मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।