डीएलएसए धनबाद की जिला स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लिया भाग

Share This News

धनबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) धनबाद की ओर से जिला प्रशासन, सिविल सर्जन, जिला पुलिस पदाधिकारियों, बीमा अधिकारियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वय से जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सिविल कोर्ट परिसर स्थित 28 कोर्ट भवन में आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े मामलों पर चर्चा की। परामर्श का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आम लोगों को त्वरित एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराना था।

डीएलएसए की पहल पर आयोजित इस बैठक में लंबित मामलों, पीड़ितों को मुआवजा, बीमा दावों तथा अन्य कानूनी सहायता संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने जनहित में समन्वित प्रयास करने और भविष्य में भी ऐसे परामर्श कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति जताई।

Leave a comment