बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कॉलोनी की विभिन्न इमारतों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की योजना को लेकर जेबीवीएनअल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा जेआरडीए के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने, कनेक्शन व बिलिंग की प्रक्रिया, तकनीकी बिंदु, वर्तमान संसाधनों का सुदृढ़ीकरण इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।

योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ने विद्युत विभाग एवं जेआरडीए को संयुक्त रूप से साइट विजिट कर वर्तमान संरचनाओं का सर्वे करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक श्री ए.के. सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री एस. कश्यप, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्री आर.आर. कर्न, सिनीयर मैनेजर (ई एंड एम) श्री एम. भौमिक, झारिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक माइनिंग श्री मिथिलेश कुमार, जेआरडीए के एचओडी (ई एंड एम) श्री अलोक डोकानिया व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment